आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमने आपको बताया था कि अजय देवगन इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर मालदीव में अपने परिवार से साथ छुट्टियां मना रही हैं । अजय ने अपनी इस ट्रिप की कुछ फ़ोटो को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर भी किया ।

इस बार हम आपके लिए लाए हैं उस ट्रिप का एक और फ़ोटो जिसे काजोल ने खुद शेयर किया है । इस फ़ोटो में काजोल अपने बेटे के साथ स्विमिंग पूल में गर्मी को मात देती हुई नजर आ रही हैं । वहीं अजय देवगन ने भी एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें वह साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं । फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “#FamilyVacation #Maldives”.

फ़िल्मों की बात करें तो, अजय देवगन जल्द ही बादशाहो और गोलमाल अगेन में जल्द ही नजर आएंगे, वहीं काजोल एक तमिल फ़िल्म वीआईपी 2 में धनुष के साथ नजर आएंगी ।