22कोरोना संकट में कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरुकता फ़ैला रहे । लॉकडाउन के कारण घर में बंद कार्तिक आर्यन ने यूट्यूब पर अपना एक चैट शो शुरू किया, कोकी पूछेगा । कार्तिक आर्यन के इस शो को न केवल आम लोगों ने बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी खूब पसंद किया । और इस बार कार्तिक एक बार फ़िर कोकी पूछेगा के एक नए एपिसोड के साथ हाजिए हुए । इस एपीसोड में कार्तिक ने मनोचिकित्सक डॉ गीता जयराम के साथ मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर बड़ी गहन बात की है ।

‘डिप्रेशन के संकेत क्या हैं’, कार्तिक आर्यन ने डिटेल में मनोचिकित्सक के माध्यम से दी जानकारी

कार्तिक आर्यन ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की

कार्तिक ने अपने चैट शो, कोकी पूछेगा में अब तक एक डॉक्टर से लेकर एक रिपोर्टर तक विभिन्न क्षेत्रों के कई फ्रंटलाइनरों का इंटरव्यू लिया और कई मुद्दों पर जागरुकता फ़ैलाई । और अब कार्तिक ने अपने शो के नए एपिसोड में एक मनोचिकित्सक से बात की और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी के बारें में खुलकर बात की ।

कार्तिक, जॉन हॉपकिंस अस्पताल, बाल्टीमोर से मनोचिकित्सक डॉ गीता जयराम का इंटरव्यू लेते हैं। कार्तिक एपिसोड की शुरुवात यह कह कर करते है कि अवेयरनेस में बुरा है क्या (जागरूकता फैलाने में कुछ भी गलत नहीं है), वे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संक्षिप्त परिचय देते है । वह बाद में हमें विशेषज्ञ डॉ गीता जयराम से मिलवाते हैं और उन्हें आगाह करते हैं कि वे डी शब्द ( डिप्रेशन शब्द का हवाला देते हुए) का उपयोग न करें बल्कि इसे देवदास कहें ।

निश्चित रूप से प्रत्येक युवा और वयस्क को इस एपिसोड को देखना चाहिए । डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों के बारे में शायद ही कभी बात की जाती है और इससे पीड़ित लोग मुश्किल से अपनी परेशानी किसी से शेयर करते हैं, ऐसे में कार्तिक ने अतिथि-मनोचिकित्सक से सही सवाल पूछा कि 'डिप्रेशन में होने के वास्तविक संकेत क्या हैं, क्या शराब डिप्रेशन के लिए एक वास्तविक इलाज है '?

जैसे ही यह एपिसोड आया इसने इंटरनेट पर धूम मचाई है, हैशटैग #KokiPoochega ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया क्योंकि नेटिज़न्स ने नए एपिसोड के लिए अपने प्यार को साझा किया और युवा सुपरस्टार के कदम की सराहना की । यह एपिसोड वास्तव में इस सीरीज का इंटरनेट-ब्रेकिंग एपिसोड है ।