अभिनेता कार्तिक आर्यन का यूट्यूब चैट शो 'कोकी पूछेगा' को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल हो रही है । हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार अभिनय का जादू चलाने वाले कार्तिक आर्यन लॉकडाउन के समय डिजीटल वर्ल्ड में छाए हुए हैं । कार्तिक आर्यन ने यूट्यूब पर एक अनूठी वेब श्रृंखला 'कोकी पूछेगा' चैट शो शुरू किया है जिसे वो खुद होस्ट करते हैं । और अब कार्तिक आर्यन ने अपने चैट शो कोकी पूछेगा के नए एपिसोड में केरल के आईएएस ऑफ़िसर नूह बावा के साथ बातचीत की । बता दें कि नूह बावा को मीडिया द्वारा 'मैन विथ ए गिफ्ट ऑफ इंस्टेंट डिसीजन मेकिंग' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना जैसे संक्रामक वायरस को रोकने के लिए नूह बावा ने तुरंत एक्शन लिया जब की उनके जिले में उस समय केवल तीन संक्रमित लोग ही थे । उनका फ़ैसला वाकई सराहनीय था ।

कार्तिक आर्यन ने अपने चैट शो कोकी पूछेगा में की केरल के IAS ऑफ़िसर नूह बावा से दिलचस्प बातचीत

कार्तिक आर्यन लगातार कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं

कार्तिक ने इस एपिसोड में कई ऐसे सवाल पूछे जो कि इस समय बहुत महत्वपूर्ण है । इन सभी सवालों के जवाब नूह बावा ने बड़ी ही संजीदगी के साथ दिए । उन्होंने इस एपिसोड में केरल में कुछ साल पहले आए जलप्रलय का जिक्र किया । इसके बाद उन्होंने पूछा कि अब वे कोरोना से बचाने के लिए क्या कर रहे हैं । इस इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कई मजेदार और हल्के फुल्के सवाल भी पूछे , कार्तिक ने एक सवाल पूछा आप किस चीज से डरते हो तो नूह बावा ने हंसते हुए जवाब दिया, 'इंटरव्यू से, आपके इंटरव्यु से डरता हूँ' इस बात पर कार्तिक और नूह बावा जमकर हंसे ।

लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं

एपिसोड के अंत मे कार्तिक गुड न्यूज देते हुए नजर आते है । कार्तिक ने गुड न्यूज साझा करते हुए कहा, 'इस गुड न्यूज में भारत के वंदे भारत मिशन, तथा एक फैमिली, जिसने कोरोना को हराने के बाद 1 लाख रु डोनेट किये । ऐसे ही एक सलून वाले के बारे में न्यूज़ दते कार्तिक ने बताया, सलून वाले ने अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख इकठा किये थे पर उन्होंने यह 5 लाख रुपए 600 परिवारों की मदद में खर्च कर दिए, इतना ही नहीं सलूनवाले ने कहा जरूरत पड़े तो वो मदद करने के लिए अपनी जमीन तक बेच देंगे ।'

हालही में कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपने शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा था की, 'नूह बावा- द आईएएस ऑफिसर जिन से कोरोना भी डरता है ।' #KokiPoochega' अभिनेता कार्तिक का यूट्यूब चैट शो कोकी पूछेगा को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल कर रहा है ।

कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था । वहीं तीसरे एपिसोड में, कार्तिक मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे । चौथे एपिसोड में प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करते हुए नजर आये थे ।

यह भी पढ़ें : कार्तिन आर्यन ने बताया कोरोना से निपटने का तरीका, ‘हर घर की किचन में ही मौजूद है इम्यूनिटी बढ़ाने का रामबाण’

लॉकडाउन के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं >और इसके लिए उन्होंने "कोकी पूछेगा" नाम की सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है । इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं ।