अभिनेता कार्तिक आर्यन का यूट्यूब चैट शो कोकी पूछेगा को बहुत अच्छी लोकप्रियता हासिल हो रही है । कोकी पूछेगा के पहले एपिसोड में कार्तिक ने कोविड-19 सर्वाइवर सुमिति सिंह से बात की थी तो दूसरे एपिसोड में, उन्होंने गुजरात की एक डॉक्टर मीमांसा बुच का इंटरव्यू अपने हँसमुख अंदाज में लिया था । वहीं तीसरे एपिसोड में, कार्तिक आर्यन मध्य प्रदेश की पुलिसकर्मी मधुरवीना से रोमांचित बातचित करते हुए नजर आए थे और अब चौथे एपिसोड में कार्तिक आर्यन प्रसिद्ध फिटनेस और लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉउटिन्हो से बातचीत करते हुए नजर आ रहे है । इस बातचीत के दौरान कार्तिक ने जाना कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हर घर की किचन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का रामबाण मौजूद है ।

कार्तिन आर्यन ने बताया कोरोना से निपटने का तरीका, ‘हर घर की किचन में ही मौजूद है इम्यूनिटी बढ़ाने का रामबाण’

कार्तिक आर्यन ने कोकी पूछेगा के चौथे एपिसोड में फिटनेस कोच से की बात

ल्यूक के वीडियोज लाखों लोगों के लिए और फिटनेस फ़्रीक्स को प्रेरणा देते हैं । जैसा कि इस लॉकडाउन के दौरान हर कोई अपने घरों तक ही सीमित है, हम निश्चित रूप से जिम में नहीं जा सकते लेकिन अपने फिटनेस बरकार रख सकते हैं। कार्तिक अपने हिट-शो कोकी पूछेगा के नए एपिसोड में, ल्यूक के साथ एक मजेदार बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे है ।

गरम मसाला हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

कार्तिक ने हालही में एक टीजर वीडियो शेयर किया जिसमें वे ल्यूक के साथ सवाल जवाब करते हुए नजर आ रहे थे । इस नए एपिसोड के वीडियो में कार्तिक ल्यूक से सवाल पूछते है , “भारतीय किचन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ऐसा क्या है ?” इस पर ल्यूक जवाब देते है गरम मसाला , इस बात पर दोनों भी हंसते हैं । और कार्तिक हंसते हुए कहते है कि गरम मसाला उनकी पसंदीदा फ़िल्म भी है, इस पर ल्यूक कहते है ‘अब खाने में भी इसे थोड़ा इस्तेमाल कर ले ।’

View this post on Instagram

Gluten Free hota kya hai? #KokiPoochega ? | Episode 4 with a Cute Surprise | @luke_coutinho Out Now ✅

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

वीडियो में इस कार्तिक ने ल्यूक से ये भी पूछा कि लॉकडाउन के दौरान कैसे फिटनेस को बनाए रखना है, क्या पोष्टिक आहार लेना चाहिए इत्यादि । कार्तिक और फ़िटनेस कोच की ये ज्ञानवर्धक बातचीत देखी जा सकती है कोकी पूछेगा के चौथे एपिसोड में ।

कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है , वे दिलो जान से वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने ‘कोकी पूछेगा’ नाम की सीरीज यूट्यूब पर बनाई है , इस सीरीज के तहत वे अलग-अलग लोगों का इंटरव्यू ले रहे है । #CoronaStopKaroNa मोनोलॉग से लेकर उनके रैप तक के जागरूकता अभियान की तारीफ पीएम् मोदी भी कर चुके हैं । इतना ही नहीं, कार्तिक इस महामारी से लड़ने के लिए पीएम केयर रिलीफ फंड में कार्तिक 1 करोड़ की राशि भी डोनेट कर चुके हैं ।