फ़िल्म सोनू की टीटू की स्वीटी से लोकप्रिय हुए कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है । कार्तिक आर्यन के पास बड़ी-बड़ी फ़िल्मों के लाइन तो लगी ही है साथ ही उनकी जबरदस्त फीमेल फैन फॉलोइंग भी है । आम लड़कियों के अलावा बॉलीवुड दिवाओं के बीच कार्तिक आर्यन का क्रेज कुछ कम नहीं है । लेकिन इन सब के बीच कार्तिक आर्यन ने कपिल शर्मा के शो, द कपिल शर्मा शो में अपनी पुरानी गर्लफ़्रेंड के बारें में दिलचस्प खुलासा किया ।

कार्तिक आर्यन ने अपना दिलचस्प वाकया शेयर किया
हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म लव आज कल को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो, द कपिल शर्मा शो में कार्तिक अपनी को-स्टार सारा के साथ पहुंचे । पूरे शो के दौरान कार्तिक और सारा ने खूब मस्ती की । इसी के साथ कई दिलचस्प खुलासे भी किए ।
शो के दौरान कार्तिक ने बताया कि, ''मुझे याद है जब मैं 16 साल का था तो मेरी गर्लफ्रेंड और मैं स्कूल में एक ही बेंच पर बैठते थे । हम होमवर्क और असाइनमेंट शेयर करते थे । उस वक्त जब हम डेट पर होते तो हमें पकड़े जाने का बहुत डर होता था । इसलिए हम ग्वालियर में जब पब्लिक प्लेस पर जाते तो अपना रिलेशनशिप छिपाने की पूरी कोशिश करते थे ।''
कार्तिक ने बताया कि कैसे पकड़े जाने पर वह अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी कजन बता देते थे । कार्तिक ने आगे बताया कि, 'एक बार वैलंटाइंस डे पर मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रेस्टोरेंट गया । मुझे किसी फैमिली मेंबर या रिश्तेदार से पकड़े जाने का डर था । हम बहुत घूमते थे लेकिन पकड़े जाने से डरते थे । कई बार पकड़े जाने पर मैं अपनी उस गर्लफ्रेंड को अपनी कजन बता देता था ।'
यह भी पढ़ें : LEAKED! 'लिप लॉक' से शुरू किया सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपना रोमांटिक सफ़र
लव आज कल की बात करें तो, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे । जियो स्टीडियोज, दिनेश विजान की मैडॉक फ़िल्म्स, इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट की विंडो सीट फ़िल्म्स मिलकर इस फ़िल्म को प्रस्तुत कर रहे है । यह फ़िल्म 14 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















