भले ही करण जौहर हर क्षेत्र में मास्टर हों लेकिन जब किसी के राज छिपाने की बात आती है तो वो वह कमजोर पड़ जाते है । करण अजिहर फ़िल्म इंडस्ट्री के ऐसे शख्स है जिन्हें कई सारे सेलिब्रिटी के राज पता है । और इस बार उन्होंने मलाइका अरोड़ा की अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप के बारें में हिंट दे दिया । अफ़वाहों का बाजार गर्म है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच अफ़ेयर चल रहा है लेकिन ये जोड़ी महज खुद को दोस्त बताते है । लेकिन अब करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा की इस छुपी हुई रिलेशनशिप से पर्दा हटा दिया है ।

मलाइका अरोड़ा ने इटली में अर्जुन कपूर के साथ अपना 45वां जन्मदिन मनाया
इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण जौहर मलाइका से मस्ती करते नजर आ रहे है । करण मलाइका से पूछते हैं कि उन्होंने अपना बर्थडे किसके साथ सेलिब्रेट किया ? क्या वो अपने बर्थडे पर अकेली थीं । वहीं मलाइका ब्लश करती हुईं उनके इस सवाल को टालती नजर आईं । बता दें कि हाल ही में मलाइका और अर्जुन दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था । दरअसल, अर्जुन मलाइका का 45वां जन्मदिन मनाने के लिए इटली गए थे ।
बता दें कि रिएल्टी शो, इंडियाज गोट टेलेंट में जूरी पैनल में करण जौहर, मलाइका और किरण खेर नजर आती है । शो के बाद भी मलाइका और करण की दोस्ती साफ़-साफ़ देखी जाती है । हाल ही में मलाइका तब सुर्खियों में आईं जब वह इसी शो में अपने कथित बॉ्यफ़्रेंड अर्जुन कपूर का हाथ थामे हुए दिखाई दी थी । ये देखकर मलाइका और अर्जुन के अफ़ेयर की खबरों ने और ज्यादा जोर पकड़ लिया ।
यह भी पढ़ें : किसी की परवाह न करते हुए अर्जुन कपूर ने सबके सामने यूं थामा मलाइका अरोड़ा का हाथ (WATCH VIDEO)
यहां तक की जब कॉफ़ी विद करण के ओपनिंग एपिसोड में करण जौहर ने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस के बारें में पूछा । इससे जाहिर होता है कि, दोनों के अफ़ेयर की चर्चा ऐसे ही नहीं फ़ैल रही हैं कहीं न कहीं कोई तो खिचड़ी पक रही है ।
















