बिग़ बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी है अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की । जब से ये जोड़ी बिग बॉस के घर में घुसी है तब से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । इतना ही नहीं अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी कहीं न कहीं शो को टीआरपी भी दिलवा रही है । कुछ दिन पहले टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड के तौर पर एंट्री करने वाली जसलीन मथारू ने यह बोलकर सनसनी मचा दी थी कि वह 1 साल से ज्यादा समय तक पॉप्युलर सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं । उनके इस बयान से खुद सुखविंदर सिंह भी हैरान रह गए है ।

बिग बॉस 12 : सुखविंदर सिंह ने जसलीन मथारू के साथ अपनी रिलेशनशिप के राज से पर्दा हटाया

सुखविंदर सिंह ने जसलीन मथारू को बस अपनी दोस्त बताया

दरअसल, पिछले वीक बिग बॉस 12 में सबके कुछ ऐसे सीक्रेट सामने आए जिन्हें शायद अभी तक उनके अलावा कोई और नहीं जानता था । ऐसे में जसलीन ने भी अपने एक ऐसे राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि मै एक साल तक भारतीय सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं । इस राज को जानकर हर कोई हैरान रह गया है । जब यह एपिसोड़ ऑन एयर हुआ उसके बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों तक जसलीन और सुखविंदर सिंह के बारे में ही चर्चाएं होनी शरू हो गई ।

लेकिन जसलीन खुद का नाम जिस व्यक्ति से जोड़ रही है वह व्यक्ति खुद उनके साथ किसी भी तरह की रिलेशनशिप से इंकार कर रहा है । जसलीन के इस दावे का खंडन करते हुए सुखविंदर ने साफ़ किया है कि, हम अच्छे दोस्त जरूर हैं लेकिन हमने एक दूसरे को कभी डेट नहीं किया है । हैरानी इस बात की है कि जसलीन ने ऐसी बात कह कैसे दी । इस बारें में आगे बात करते हुए सुखविंदर ने कहा कि वह इस बारें में जसलीन के पिता केसर मथारू से बात करेंगे ।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 12 : हद से ज्यादा हॉट-सेक्सी है 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा से 37 साल छोटी उनकी गर्लफ़्रेंड जसलीन मथारू

आपको बता दें कि जसलीन और सुखविंदर एक साथ कई बार देखें जा चुके हैं । जसलीन ने बिग बॉस में आने से पहले कुछ ऐल्बम्स में सुखविंदर के साथ नजर आ चुकी हैं । साथ ही वह कई म्यूजिक कॉन्सर्ट और इवेंट में भी सुखविंदर के साथ रह चुकी हैं ।