कहते हैं कि दुनिया मेम हर किसी का कोई न कोई हमशक्ल जरूर होता है । और जब ये हमशक्ल किसी बॉलिवुड सेलिब्रिटी का हमशक्ल निकल आए तो लोगों के लिए ये काफ़ी दिलचस्प हो जाता है साथ ही हमशक्ल के लिए भी । यूं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी के कई सारे हमशक्ल देखने को मिले हैं लेकिन अब सामने आया है फ़िल्ममेकर करण जौहर का हमशक्ल, जो बिल्कुल उनके जैसा दिखाई दे रहा है । खुद करण जौहर भी अपने हमशक्ल को देख खामोश हो गए ।

करण जौहर को मिल गया अपना हमशक्ल
गुरुवार के दिन, करण ने ट्विटर पर अपने हमशक्ल फ़ैन, जो हू-ब-हू उनके जैसा दिखने का दावा कर रहा है, का जवाब दिया । करण ने लिखा, 'कुछ ट्वीट आपको निशब्द कर देते हैं । यह भी उन्हीं में से एक है ।' करण जौहर ने जो ट्वीट शेयर किया है वह उस्मान खान नाम के शख्स का है । उस्मान ने अपनी तस्वीर पोस्ट करके लिखा था- 'कुछ लोग मुझे कहते हैं कि मैं करण जौहर की तरह लगता हूं । क्या सही में ऐसा है ?' इस शख्स के प्रोफाइल को देखने के बाद इस बात का पता चला कि यह पाकिस्तान का रहने वाला है ।
Few tweets leave me speechless....this is one of them.... https://t.co/jRNhE6A7ex
— Karan Johar (@karanjohar) August 30, 2018
इसके अलावा करण के हमशक्ल ने कई सारे वॉट्स अप चैट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उसे करण का हमशक्ल बताया गया । यदि इस फ़ोटो की बात करें तो इसमें करण के हमशक्ल ने वेलवेट की प्लम जैकेट और आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि, इस तस्वीर में वह बिल्कुल करण जैसा दिखाई दे रहा है ।
यह भी पढ़ें : WOAH! करण जौहर अपने 'भाई' शाहरुख खान के लिए फ़िर से बनाएंगे फ़िल्म ?
फ़िल्मों की बात करें तो, करण के पास कई सारी फ़िल्में पाइपलाइन में है और उनमें शामिल हैं_ सिम्बा, कलंक, गुड न्यूज, ब्रह्मास्त्र और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 । इसके अलावा वह अपनी पहली ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म तख्त को भी निर्देशित करने जा रहे है । मल्टीस्टारर इस फ़िल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे ।
















