लोगों के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना वादा, जो उन्होंने अपने फ़ैंस के साथ किया था कि वह जल्द ही एक बार फ़िर पूरे जोश के साथ उनके बीच लौटेंगे, पूरा करने की तैयारी में जुट गए है । दो महीने से ज्यादा के ब्रेक से लौटने के बाद कपिल शर्मा वापस मुंबई लौट आए है और सबसे पहले अपने आपको फ़िर से शेप में लाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे । खबर है कि कपिल शर्मा एक बार अपने लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो के नए वर्जन के साथ टीवी पर अपनी वापसी करेंगे ।

अपने फ़ैंस से किए वादे को पूरा करने में जुटे कपिल शर्मा, शेप में आने के लिए बहा रहे हैं पसीना

कपिल शर्मा खुद को फ़िजिकली और मेंटली मजबूत करने में जुटे

पिछले कुछ महीनों ने डिप्रेशन से जूझ रहे कपिल अपने आपको फ़िजिकली और मेंटली मजबूत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । हाल ही में कपिल कपिल पिछले दिनों बीच किनारे जॉगिंग करते दिखे । ब्लू वेस्ट और पैंट्स में जॉगिंग करते हुए कपिल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और कपिल को यूं मेहनत करता देख उनके फ़ैंस खुशी से झूम उठे हैं । कपिल काफी लंबे समय से खराब सेहत की वजह से टेलीविजन से दूरी बनाए हुए थे लेकिन अब उन्होंने अपनी धमाकेदार वापसी के लिए कमर कस ली है ।

गौरतलब है कि, दर्शकों के बीच कपिल का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' खासा लोकप्रिय था लेकिन पिछले साल कपिल और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच कहा सुनी और उनकी बिगड़ी हैल्थ की वजहसे यह शो बंद हो गया था । इसके बाद अपने स्वास्थ्य संभल जाने के बाद कपिल अपना एक नया शो लेकर आए, 'फैमिल टाइम विद कपिल' लेकिन ये शो उनके दर्शकों को क्या उन्हें खुद को भी पसंद नहीं आया । और उन्होंने कुछ एपिसोड के बाद ही अपने इस शो को बंद कर दिया ।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन पर आए कपिल शर्मा के इस लुक ने उनके फ़ैंस को किया परेशान

कपिल ने हाल ही में एक पंजाबी फ़िल्म मंजीत सिंह को प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।