दो दिन पहले, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा की तस्वीरों ने उनके फ़ैंस को हैरान कर दिया । कपिल शर्मा ने अपने भाई-बहन के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और उसी की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की । काफ़ी समय बाद कपिल को सोशल मीडिया पर देख उनके फ़ैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन साथ ही उनके पहचाने न जाने वाले लुक ने भी सभी को हैरान कर दिया । बता दें कि कपिल शर्मा पिछले कई महीनों से एक ब्रेक पर है और अपने मनोरंजन जगत से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैम और साथ थी अपने डिप्रेशन का इलाज भी करा रहे है ।

कपिल शर्मा के मोटे लुक ने उनके फ़ैंस को किया परेशान
कपिल की नई तस्वीरों को देख पता चल रहा है कि कभी फ़िटनेस फ़्रीक होने वाले कपिल अब काफ़ी मोटे हो गए है । और रक्षाबंधन की इन नई तस्वीरों ने तो उनके फ़ैंस को और भी ज्यादा चिंता में डाल दिया है । लोगों के चेहरों पर खुशी लाने वाले अपने चहेते कॉमेडियन कपिल की ऐसी हालत देख उनके फ़ैंस उनके जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना करने लगे है । कपिल की तस्वीरें देख लग रहा है कि कपिल लंदन से वापस अपने पंजाब लौट आए है । और यहां उन्होंने बहन-भाई व मां के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया ।

विवादों से गहरा नाता रखने वाले कपिल, लंदन में अपनी कथित गर्लफ़्रेंड गिनी चतरथ व अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है । कपिल अपने स्ट्रेस और डिप्रेशन से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे है । क्योंकि अपने बिगड़े हुए स्वास्थ्य और डिप्रेशन के चलते हुए उन्हें काफ़ी कुछ झेलना पड़ा था । अभी पिछले दिनों ही कपिल ने ट्विटर पर अपने फ़ैंस से फ़िर से वापस आने का वादा किया था । और अब लगता है कपिल अपने वादे को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द खुद को ठीक करने की कोशिश कर रहे है ताकि वो अपने फ़ैंस के बीच फ़िर से अपने चिर-परिचित अंदाज में लौटे ।

बीते दिनों, कपिल ऐम्स्टर्डैम के एक सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए थे । और कपिल का वो लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था । कपिल का लुक उनके बढ़े हुए वजन को लेकर चर्चा में आया था और उनके फ़ैंस को चिंता में छोड़ गया । जिसके बाद उनके फ़ैंस उनकी बेहतरी के लिए कामना करने लगे ।
डिप्रेशन के चलते टीवी से बनाई दूरी
पिछले साल से कपिल की जिंदगी में जो भि उठा-पटक चल रही है, उन सब से कपिल को अंदर तक हिला दिया है और इसी के चलते कपिल डिप्रेशन में चले गए और उनका लोकप्रिय शो भी बंद करना पड़ा । कपिल ने पिछले दिनों एक नया शो, फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा, शुरू भी किया लेकिन वो खुद अपने इस शो से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने इसे बंद करने का फ़ैसला किया । और अब कपिल ने फ़ैसला किया है कि जब तक वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते कोई नया काम हाथ में नहीं लेंगे ।
यह भी पढ़ें : दोस्तों ने दूरी बना ली लेकिन 'चीकू' दे रहा है कपिल शर्मा का साथ, ये रहा सबूत !
हालांकि कपिल ने अभी कैमरे के सामने नहीं लौटे हैं लेकिन कैमरे के पीछे उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है । कॉमेडियन, एक्टर से प्रोड्यूसर बने कपिल ने पंजाबी फ़िल्म सन ऑफ़ मंजीत को प्रोड्यूस किया । इस फ़िल्म में गुरप्रीत घुघ्घी ने मुख्य भूमिका निभाई ।
















