रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म, गली बॉय के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए है । इसलिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो में पहुंचे । इस दौरान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने कपिल शर्मा के फ़नी अंदाज को देखते हुए उनके ऊपर बनाई की नई फ़िल्म का ऐलान किया । दरअसल रणवीर और आलिया ने कपिल के साथ ये मस्ती की थी ।

रणवीर सिंह-आलिया भट्ट ने कपिल शर्मा के साथ की मस्ती
बता दें कि जोया अख्तर ने रणवीर और आलिया के साथ लोकर्स रैपर्स डिवाइन और नेजी के ऊपर फ़िल्म बनाई है, गली बॉय । जिसमें रणवीर एक स्ट्रीट रैपर बने हैं । वह इस फ़िल्म में रैप करते हुए नजर आएंगे । अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर और आलिया ने कपिल के साथ मस्ती करते हुए एक पोस्टर रिलीज किया जो उनकी फ़िल्म गली बॉय का था जिसे मॉर्फ़ करके रणवीर की जगह कपिल का फ़ेस लगा दिया और उसे नाम दिया, फ़नी बॉय । कपिल के साथ मस्तीभरे अंदाज में फ़नी बॉय के इस पोस्टर को रिलीज करते हुए आलिया ने कहा कि ये फ़िल्म आने वाले समय में रिलीज होगी और जोया ने कपिल को पहले ही इस फ़िल्म के लिए साइन कर लिया है ।
आप भी देखिए, कपिल की इस नई फ़िल्म का मस्तीभरा पोस्टर :-
गौरतलब है कि रणवीर और आलिया अभिनीत गली बॉय वैलेंटाइन डे के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
यह भी पढ़ें : खुल गया सीक्रेट, शादी के बाद कपिल शर्मा में दिख रहे हैं ‘गिन्नी इफ़ैक्ट्स’
















