सभी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फ़िर पूरे जोश के साथ टीवी पर लौटे हैं । अच्छी खबर ये है कि कपिल शर्मा एक बार फ़िर दर्शकों और सेलिब्रिटी का मनोरंजन करने में कामयाब हो रहे हैं और इसलिए उनके शो, द कपिल शर्मा शो की टीआरपी भी काफ़ी अच्छी चल रही है । अपनी हेल्थ के चलते एक लंबी छुट्टी पर गए कपिल शर्मा पूरी तैयारी के साथ छोटे पर्दे पर लौटे हैं । जहां अपने डिप्रेशन और स्वास्थय के कारण कपिल ने तमाम तरह की आलोचनाओं को झेला वहीं अब सुनने में आ रहा है कमबैक के साथ कपिल में काफ़ी अच्छे बदलाव भी महसूस किए जा रहे हैं ।

कपिल शर्मा अब टाइम पर शूटिंग शुरू कर देते हैं
आपको याद हो तो, कपिल सेलिब्रिटी को घंटों-घंटों इंतजार करने के लिए आलोचना के शिकार हुए थे जिसके चलते उनके शो को भी काफ़ी नुकसान झेलना पड़ा था लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि कपिल अब शो पर टाइम पर आ जाते हैं और शूटिंग भी टाइम पर शुरू कर देते हैं । इसका खुलासा शो में एक एपिसोड में पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री जुही चावला ने किया ।
हाल ही में जुही चावला, सोनम कपूर आहुजा और अनिल कपूर के साथ द कपिल शर्मा शो में अपनी आगामी फ़िल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को प्रमोट करने पहुंची । जुही ने कपिल के बारें में खुलासा करते हुए बताया कि कपिल अब न केवल टाइम पर शूटिंग शुरू कर देते हैं बल्कि समय पर शूटिंग भी खत्म कर देते हैं । कपिल का ऐसा करने की वजह उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ है जिन्होंने उन्हें ऐसा करने की एक डेडलाइन दे रखी है । गिन्नी चतरथ के हुक्म के मुताबिक कपिल को समय पर घर लौटने की हिदायत है जिस्सके चलते उन्हें समय पर घर से निकलने और समय पर काम शुरू करना ही होता है ।
कपिल में ये पॉजिटिव बदलाव शादी के बाद आया । उम्मीद है कि कपिल ऐसे ही पॉजिटिव एटिट्यूड रखें और अपने फ़ैंस के साथ सेलिब्रिटी को भी कभी निराश न करें ।
















