कपिल शर्मा एक बार फ़िर अपनी पूरी टीम के साथ अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं । कोरोना लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा शो की शूटिंग में कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है । इस वीकेंड कपिल शर्मा के शो में कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स शिरकत करेंगे । कपिल अपने शो में डॉ. मुफ्फज़ल लकड़ावाला और डॉ. गौतम भंसाली के साथ-साथ उनकी टीमों का स्वागत करेंगे ।

द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड सेलिब्रेट होगा कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स का जोश और जुनून

कपिल शर्मा के शो में आएंगे कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर्स

इस शो में तमाम हंसी-मजाक के बीच ये डॉक्टर्स कोविड-19 से संघर्ष का अनुभव बताएंगे, जिसमें उनके परिवारों की प्रतिक्रिया, खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए बरती गईं सावधानियां और ऐसी ही बहुत-सी बातों पर चर्चा होगी।

8e945fe9-d89c-48af-adf8-906e488b78e6

इस मौके पर इन सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के स्वागत में बजाई गई तालियों की जबरदस्त गड़गड़ाहट भी कम लग रही थी ।

ea3cd732-fe44-4f29-86de-eba1bdcc80dd