कपिल शर्मा ने उम्मीद के मुताबिक एक बार फ़िर अपने लोकप्रिय टीवी शो, द कपिल शर्मा शो सीजन 2, के साथ टीवी पर अपनी धमाकेदार वापसी की है । टीआरपी के चार्ट में कपिल शर्मा के शो ने बाजी मार ली है । सेलिब्रिटी सहित दर्शकों भी कपिल की कॉमेडी खूब भा रही है । इतना ही नहीं जब से कपिल ने अपना कमबैक किया है तब से उनके वर्किंग स्टाइल में भी काफ़ी बदलाव देखने को मिल रहे है । इसका खुलासा उनके शो में बतौर मेहमान पहुंचे सेलिब्रिटी ने किया है । और इसका पूरा क्रेडिट कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ को जाता है । मतलब साफ़है कपिल में शादी के बाद 'गिन्नी इफ़ैक्ट्स' सही तौर पर देखने को मिल रहे है । सेलिब्रिटी से मिलने के अलावा कपिल की राजनेताओं के साथ भी बॉंडिंग काफ़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है ।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सादगी पर फ़िदा हुए कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने डॉ मनमोहन सिंह से खास मुलाकात की

जहां कुछ दिन पहले कपिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की वहीं अब कपिल ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से मुलाकात की । इसकी तस्वीर कपिल ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट की । मनमोहन सिंह के साथ उनकी पत्नी गुरुशरन कौर भी मौजूद थी । कपिल ने मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी के साथ हुई अपनी इस मुलाकात की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ''आदरणीय डॉ. मनमोहन सिंह आपकी गर्मजोशी, हॉस्पिटेलिटी और अमृतसर को लेकर और खास तौर पर मेरे कॉलेज और फूड को लेकर हार्ट टू हार्ट कनवर्सेशन करने के लिए बहुत धन्यवाद । आपके जैसे सिंपल स्टेट्समैन से मिलना और मैम से आशीर्वाद मिलना सम्मान की बात है । धन्यवाद ।

यह भी पढ़ें : खुल गया सीक्रेट, शादी के बाद कपिल शर्मा में दिख रहे हैं ‘गिन्नी इफ़ैक्ट्स’

हाल ही में कपिल ने दिल्ली में राजनेताओं और नौकरशाहों के लिए एक वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया था । कपिल-गिन्नी के वेडिंग रिसेप्शन की ये शाम एक म्यूजिकल नाइट के तौर पर उभरी जहां कपिल संग सभी ने म्यूजिक का खूब आनंद उठाया ।