बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर इन दिनों कोरोना वायरस जैसी भयावह लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं । Covid-19 पॉजिटिव पाई गईं कनिका कपूर इन दिनों लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं । कनिका की हाल ही में चौथी रिपोर्ट भी Covid-19 पॉजिटिव पाई गई जिसके चलते उनका परिवार काफी परेशान है । अस्पताल में भर्ती होने के बाद कनिका ने पहली बार अपना हाल सोशल मीडिया पर बयां किया ।

कनिका कपूर ने कहा, मैं आईसीयू में नहीं हूं
कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखी पोस्ट के जरिए बताया है कि वह ICU में नहीं हैं और उम्मीद करती हैं कि उनका अगला टेस्ट निगेटिव आएगा । इसी के साथ कनिका ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि, वह अपने बच्चों को बहुत मिस कर रही हैं ।
उन्होंने लिखा, “सोने जा रही हूं, आप सभी को प्यार भेज रही हूं । सभी सुरक्षित रहें । आप लोगों की परवाह के लिए बेहद शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं । मैं ठीक हूं । मैं उम्मीद करती हूं कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आए । अपने घर जाने और बच्चों से मिलने का इंतजार कर रही हूं. उनकी याद आ रही है ।”
कनिका ने छुपाई अपनी ट्रेवल डिटेल
आपको बता दें कि कनिका, 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में शामिल हुईं । कोरोना महामारी फ़ैलने के दौरान कनिका ने विदेश से आने के बावजूद अपनी ट्रेवल डिटेल छुपा कर सभी को परेशान कर दिया है क्योंकि उनकी वजह से कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का अंदेशा है ।
यह भी पढ़ें : Coronavirus: यदि ऐसा हुआ तो COVID-19 पॉजिटिव कनिका कपूर पर लग सकते हैं हत्या के आरोप…
गौरतलब है कि, कनिका का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका के ख़िलाफ़ लापरवाही बरतने के लिए यूपी पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज़ की है । कनिका के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 में मामले दर्ज़ किये गये हैं । यह शिकायत लखनऊ के सीएमओ की ओर से दर्ज़ करवायी गयी है ।
















