
दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस अपने गानों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है । अब फ़िल्म का तीसरा गाना 'झुमरीतलैया' भी लॉंच हो गया है जिसमें कैटरीना कैफ़ और रणबीर कपूर एक प्यारा सा रिश्ता साझा करते हुए नज़र आ रहे है ।
अरजीत सिंह और मोहन कनन की आवाज में गाया गया गाना 'झुमरीतलैया' को प्रीतम द्दारा संगीतबद्ध किया गया है और गीतकार हैं नीलेश मिश्रा ।
इससे पहले आये फ़िल्म दो गीतों को दर्शको ने काफ़ी पसंद किया । वहीं अब इसके तीसरे गाने को भी प्रसंशको द्दारा खूब प्यार मिल रहा है और साथ ही रणबीर और कैट को भी इस गाने में खूब पसंद किया जा रहा है । जग्गा जासूस की रोमांचक निराली दुनिया का दीदार करने के लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है ।
यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । प्रीतम के संगीत से सजी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका निभाएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















