
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के लिए यह फ़ैमिली टाइम है जब सभी एक दूसरे के साथ छुट्टियां मना रहे हैं । ये तीनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं ।
छुट्टियों के दौरान अभिषेक बच्चन इस बेहद खूबसूरत पल को कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पाए जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एक दूसरे के साथ खूबसूरत पलों की जी रही हैं । एक दूसरे के साथ पार्क में झूले पर बैठी मां_बेटी की जोड़ी को कैमरे में कैद कर अभिषेक बच्चन ने इस फ़ोटो को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया और सिर्फ़ एक शब्द लिखा, खुशी, “Happiness”
फ़िल्मों की बात करें तो, ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की आगामी फ़िल्म फ़ैनी खान में अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी ।
















