रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ जल्द ही अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस में एक दूसरे के अपोजिट नजर आएम्गे । हालांकि यह फ़िल्म काफ़ी समय से अपनी रिलीज को लेकर संघर्ष कर रही थी, आखिरकार अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है । इन सबसे परे, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ के अलावा इस फ़िल्म में गोविंदा, जिसने पिछले दिनों आ गया हीरो फ़िल्म से अपना कमबैक किया था, काफ़ी अलग अवतार में नजर आएंगे ।

इस फ़िल्म में गोविंदा के अलग अवतार ने हमारा ध्यान खींचा, क्योंकि ये गोविंदा के अब तक के करियर में सबसे अलग है । हम बॉलीवुड हंगामा पर लाए हैं जग्गा जासूस में गोविंदा के अलग-अलग अवतार जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि गोविंदा एक बेहतरीन अभिनेता है । अपने पहले लुक में गोविंदा लंबे बालों में, दाढ़ी रखे हुए किसी साधु बाबा के किरदार में काफ़ी फ़नी लग रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में,कबायली बाबा के लुक में नजर आ रहे हैं । जग्गा जासूस में गोविंदा का रोल आखिर क्या होगा, इस बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं है । लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर यकीन से कहा जा सकता है कि फ़िल्म में उनका रोल काफ़ी अहम होगा ।

यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । प्रीतम के संगीत से सजी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका निभाएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।