Check-out-Sussanne-Khan-hugs-Hrithik-Roshan-after-watching-Kaabil-

भारत के इतिहास में, 21, 1994 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि इसी दिन 19 वर्षीय सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया था । ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी भारतीय ने 'मिस यूनिवर्स' के खिताब को अपना बनाया । अब एक बार फ़िर पूरे 23 साल बाद सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रही हैं । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मिस यूनिवर्स के ताज को अपना बनाने के लिए सुष्मिता ने ऐसा विजयी जवाब दिया जो ऐतिहासिक बन गया ।

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन के लिए दुनिया एक बार फिर घूम गई है । जहां सालों पहले एक खिताब जीतकर उन्‍होंने भारत का नाम सुंदरता के क्षेत्र में पूरी दुनिया में कर दिया था और अब वह एक बार फिर उसी इवेंट का हिस्‍सा बनने वाली हैं लेकिन दूसरे तरीके से । सुष्मिता सेन जल्‍द ही होने वाले मिस यूनिवर्स सौन्‍दर्य प्रतियोगिता में अब जज बनकर हिस्‍सा लेने वाली हैं । मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 65वां संस्‍करण इस बार फिलिपिंस के मनीला शहर में आयोजित होने वाला है । इस प्रतियोगिता में सुष्मिता जजों के पैनल में शामिल हो रही हैं और यह उनके लिए बेहद खास है । दरअसल 1994 में जब वह खुद मिस यूनिवर्स बनी थीं तो वह मनीला में ही उन्‍होंने यह ताज जीता था । आपको बता दें कि इस साल 22 वर्षीय रोशमिता हरिमूर्ति भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं । इस साल का मिस यूनिवर्स पीजेंट 30 जनवरी को द मॉल ऑफ़ एशिया एरिना, मनीला (फिलीपींस) में आयोजित होगा ।

बेहद रोमांचित सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का ऐलान किया । सुष्मिता ने मेकअप रूम से अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बेहद उत्साह के साथ तैयारी कर रही हूं! मैं बेहद उत्साहित और भावुक हूं । 23 साल बाद फिलिपींस लौटने का बेसब्री से इंतजार है । ‘ सुष्मिता ने कहा, ‘मनीला में 1994 से ही सब कुछ शुरू हुआ था । चक्र पूरा हुआ, मिस यूनिवर्स जीतने से लेकर इसकी भारतीय फ्रैंचाइज की मालिक बनना और अब । इस बार 65वें ‘मिस यूनिवर्स’ सौंदर्य प्रतियोगिता की

निर्णायक बनकर लौट रही हूं । उन्होंने कहा, ‘अपने सभी फिलिपीनी दोस्तों से जो आमंत्रण देते रहे हैं। हां, अब मैं आ रही हूं ।'

क्या भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं 22 वर्षीय रोशमिता हरिमूर्ति 'मिस यूनिवर्स' पीजेंट में एक बार फ़िर इतिहास रचेंगी ? खैर, 30 जनवरी को हम सभी को इस सवाल का जवाब मिल जाएगा ।