21 जून को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट करती है । फ़िट रहने के लिए योग से बढ़कर कुछ और नहीं है । योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है । योग न केवल सुंदर शरीर देता है बल्कि मन को भी मजबूत बनाता है । बॉलीवुड में भी योग के प्रति जुनून कुछ कम नहीं है । बॉलीवुड सितारों की खूबसूरती का एक राज योगासन भी है । वे योग से न केवल खुद फ़िट रहते हैं बल्कि अपने फ़ैंस को भी योग करने के लिए जागरुक करते हैं । मलाइका अरोड़ा, ईशा गुप्ता, बिपाशा बसु, जैसी अभिनेत्रियों का योग के प्रेम अक्सर देखने को मिल जाता है । बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने आप को फिट रखने के लिए जिम के साथ-साथ योग का भी सहारा लेती हैं । विश्व योग दिवस के मौके पर हम बॉलीवुड हंगामा पर आपके लिए लेकर आए हैं बॉलीवुड अभिनेत्रियों का योग प्रेम और उनके हैरत अंगेज योग आसन जिन्हें करना आसान नहीं है ।
मलाइका अरोड़ा

शिल्पा शेट्टी

सुष्मिता सेन

ईशा गुप्ता

पूजा बत्रा

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर

















