कपिल शर्मा जल्द ही अपनी जिंदगी की एक नई शुरूआत करने जा रहे है । प्रोफ़ेशनल और पर्सनल लेवल दोनो पर ही कपिल शर्मा की नई शुरूआत होने जा रही हैं । प्रोफ़ेशनल लेवल की बात करें तो कपिल जल्द ही छोटे पर्दे पर अपने शो द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में नजर आएंगे वहीं पर्सनल लेवल की बात करें तो कपिल अपनी लॉंग टाइम गर्लफ़्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ आज 12, दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है । शादी के फ़ंक्शन पूरे जोरो-शोरों से शुरू हो चुके हैं और कपिल और गिन्नी के हाथों में एक दूसरे के नाम की मेहंदी भी लग चुकी है ।

कपिल शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे सितारें
शादी से पहले संगीत, मेहंदी और माता की चौकी रखी गई । इस दौरान कपिल की मां का उत्साह देखने लायक था । कपिल की शादी में शामिल होने के लिए उनके फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके कुछ करीबी लोग भी पहुंचे है । और उनमें शामिल हैं कृष्णा अभिषेक, भारती, उनके पति हर्ष, सुमोना चक्रवर्ती, रिचा सिंह इत्यादि ।

बता दें कि कपिल के शादी के जश्न की शुरूआत माता के जगराते के साथ हुई जिसमें सभी ने खूम मजा किया और इतना ही नहीं इस मौके पर कपिल की मां भी थिरकते हुए नजर आई । सोशल मीडिया पर कपिल-गिन्नी की शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है ।

24 दिसंबर को मुंबई में होगा रिसेप्शन
कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को जालंधर में शादी रचा रहे हैं । शादी के बाद कपिल अमृतसर में 14 दिसंबर को एक रिसेप्शन आयोजित करेंगे । इसमें उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । रिसेप्शन इसी महीने 24 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया है । खबरों के मुताबिक इस पार्टी में मनोरंजन और कारोबार जगत के दिग्गज शामिल हो सकते हैं ।

यह भी पढ़ें : WOAH! कपिल शर्मा के कमबैक शो को मिला सलमान खान का बड़ा सपोर्ट, ये है डिटेल
कपिल जल्द ही एक बार फ़िर अपने चिर-परिचित अंदाज में कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे । कपिल अपना कमबैक अपने पुराने शो द कपिल शर्मा शो के साथ ही कर रहे है । शो के पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है । और कपिल के शो के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान ।
A post shared by dhoni7_kapilsharma9_fan_club (@dhoni7_kapilsharma9_fan_club) on
A post shared by Meri Saheli (@merisahelimagazine) on
A post shared by tellybeats (@tellybeats) on
















