सलमान खान भले ही अपने फ़िल्म कमिटमेंट्स में कितने ही व्यस्त हों लेकिन टेलीविजन को लेकर उनका लगाव हमेशा ही जगजाहिर होता है । खबर है कि, जहां सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस जहां रेसलर गामा पहलवान, जो कि एक बायोपिक सीरिज है और इसमें सोहेल खान लीड रोल में नजर आएंगे, को प्रोड्यूस कर रहे है । वहीं अब सुनने में आ रहा है कि, सलमान खान टीवी पर एक और शो प्रोड्यूस करने जा रहे है और वो शो कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो है । कपिल शर्मा के टीवी कमबैक शो को सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत प्रोड्यूस करेंगे ।

कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस करेंगे सलमान खान
आपको बता दें कि, काफ़ी उठापटक के बाद और विवादों में फ़ंसने के बाद कपिल एक बार फ़िर टीवी पर अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं और इसमें सलमान उनके सपोर्टर बनेंगे सलमान । खबरों की मानें तो, टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला उनका नया कम बैक शो, सलमान द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल के कॉमेडी शो को सलमान के प्रोडक्शन हाउस द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । अगले महीने 16 दिसंबर से कपिल शूटिंग अपने शो की शूटिंग भी शुरू क देंगे । बता दें कि, पहले कपिल का बैनर ही शो को प्रोड्यूस करता था । लेकिन फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी चैनल ने किसी और को दी थी । खबरों के मुताबिक कपिल के शो के लिए फिल्म सिटी के आठवें फ्लोर पर सेट भी बन रहा है । इसी जगह पर कपिल ने पुराने सीजन किए हैं । इससे पहले खबरें आई थी कि, कपिल अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो से अपना धमाकेदार कमबैक करने की प्लानिंग कर रहे है न कि, फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो से ।
यह भी पढ़ें : …तो इस दिन कपिल शर्मा अपनी मंगेतर गिनी चतरथ से करेंगे बिग फ़ैट पंजाबी शादी
पर्सनल लाइफ़ की बात करें तो, कपिल दिसंबर में अपनी लॉंग टाइम गर्लफ़्रेंड गिनी चतरथ के साथ शादी रचाने जा रहे है ।
















