
दीपिका पादुकोण, जो इन दिनों पद्मावती में काफ़ी व्यस्त हैं, ने शनिवार की रात अपने घर पर, पद्मावती के ट्रेलर और गानों को मिल रही सफ़लता के जश्न को मनाने के लिए एक पार्टी आयोजित की । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तब से इसे खूब सराहा जा रहा है और फ़िल्म के कलाकार इस बात से बेहद खुश हैं ।
शनिवार की रात, ब्रेक-अप की तमाम अफ़वाहों को ताक पर रखते हुए रणवीर सिंह वो पहले इंसान थे जो दीपिका पादुकोण की इस प्राइवेट पार्टी में पहुंचे । इतना ही नहीं, दीपिका और रणवीर ने मनीष मल्होत्रा के एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई । मनीष ने इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Thank you my dearest @deepikapadukone for a fun chilled evening #allaboutlastnight #fabulous @ranveersingh and #gorgeous @deepikapadukone #funtimes #laughter #positivity always @mmalhotraworld.”

मशहूर हस्तियों के बीच, नई पीढ़ी के कलाकार जैसे, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान, शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर भी पार्टी में नजर आए । इन तीनों ने रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ एक फ़ोटो क्लिक करवाया और इसके बाद इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “The young ones! The star one and the me!”

मनीष मल्होत्रा ने सोनाक्षी सिन्हा, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के साथ इस प्यारे से फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “#allaboutlastnight @deepikapadukone #cool #home with the beautiful young stars @aslisona @janhvikapoor6 #saaraali @sara_sultan3.”

करण जौहर ने एक दूसरे को गले लगातीं जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के साथ इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “Jahnvi and Sara strike a pose!!!!! and I do what I do in every photo! Am a repetitive poser!”

इत्तेफ़ाक की तिकड़ी सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कपिल चोपड़ा उर्फ़ जुनो चोपड़ा भी मनीष मल्होत्रा और अभिषेक बच्चन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए । मनीष ने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, “#allaboutlastnight @deepikapadukone cool home #funnight with my favourite @bachchan @aslisona @s1dofficial #juno all of us Posers.”

रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन और हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले आदर जैन भी दीपिका को किस करते हुए नजर आए । आदर द्दारा अपने गाल पर प्यारा सा किस वाला ये तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा,“Thank you for a blurry evening, love you always!! ❤ @deepikapadukone #aboutlastnight.”

खूबसूरत कृति सैनॉन मनीष मल्होत्रा के साथ पूरी पार्टी में मुस्कुराते हुए नजर आई । मनीष के साथ सेल्फ़ी को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “#allaboutlastnight with gorgeous @kritisanon #friends #love.”
इन सबके अलावा शाहरुख खान, गौरी खान, आलिया भट्ट, इमरान खान, आथिया शेट्टी, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और कई अन्य सितारें शामिल हुए ।
जहां तक पद्मावती का सवाल है, इसमें दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















