
सलमान खान ने मोरक्को में घोड़े की पीठ पर बैठकर सबसे असाधारण एक्शन सीन में से एक को शूट किया ! यशराज फ़िल्म्स की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म टाइगर जिंदा है, में सलमान खान एक बड़े जासूस का किरदार निभा रहे हैं जो एक भारतीय खुफिया एजेंट है । मोरक्को में फ़िल्माए गए इस रोमांचक एक्शन सीन को सलमान खान ने घोड़े पर बैठकर शूट किया ।
सलमान खान ने इस एक्शन थ्रिलर वाले सीन के शूट की तैयारी में सिर्फ़ तीन दिन खर्च किए । अच्छी तरह से शूटिंग होने के लिए टाइगर जिंदा है की टीम ने एक्सपर्ट होर्स ट्रेनर्स, जिसने कई बड़ी हॉलीवुड प्रोडक्शन फ़िल्में जैसे-ब्रैड पिट्स के ट्रॉय और अलेक्जेंडर में काम किया था, को हायर किया गया ।
निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने स्पष्ट किया कि, ''सलमान खन एक प्रशिक्षित राइडर है । वह आईफ़ा अवॉर्ड्स से लौटे और सिर्फ़ तीन दिन में ही अपने घोड़े, वाडो के साथ घुलमिल गए थे । चमचमाते काले घने बाल वाला एक बहुमूल्य स्पैनिश नर घोड़ा, जिसे तमाम तरह की बाधाओं से लड़ने, बैरिकेड्स के ऊपर कूदने और पहाड़ पर चढ़ने के लिए प्रशिक्षित किया गया था । हमने सलमान खान के साथ घोड़े की पीठ पर बैठे कई जोखिम भरे सीन शूट किए हैं । वाडो को सलमान को जानने के लिए और इसके विपरीत, इसलिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि शूटिंग का यह हिस्सा अच्छी तरह से शूट किया गया । हमने आठ दिन शूट किया और प्रशिक्षित, कुशल घोड़े ने वास्तव में इस शूट को और भी ज्यादा आसान बना दिया ।''
साल 2017 की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्म, टाइगर जिंदा है, में सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की जोड़ी नजर आएगी । यह फ़िल्म 22, दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















