ये जवानी है दीवानी, की सफ़लता के बाद, अयान मुखर्जी ने भारी वीएफ़एक्स वाली एक फ़िल्म बनाने की इच्छा जताई । अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना होने के नाते, अयान मुखर्जी ने सुपरहीरो वाली, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर अभिनीत ब्रह्मास्त्र को बनाने का फ़ैसला किया ।

जहां एक तरफ़ दर्शक इस सुपरहीरो वाली फ़िल्म में लीड एक्टर्स को देखने के लिए उत्साहित हैं वहीं रणबीर ने अयान मुखर्जी की इस फ़िल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है । जैसा की तस्वीर में नजर आ रहा है कि रणबीर एक कमरे में अपने एक क्रू मेंबर के साथ बैठे हुए है । कैजुअल व्हाइट टी-शर्ट और ट्रेक पेंट में रणबीर काफ़ी कूल दिखाई दे रहे है ।

ब्रह्मास्त्र, रणबीर कपूर की अयान मुखर्जी के साथ तीसरी फ़िल्म अहि और धर्मा प्रोडक्शसं के साथ चौथी है । इससे पहले रणबीर ने धर्मा के साथ, वेक अप सिड, ये जवानी है दीवानी और ऐ दिल है मुश्किल साथ में की थी ।

ब्रह्मास्त्र को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन, फ़ोक्स स्टार स्टूडियोज और नमित मल्होत्रा के प्राइम फ़ोकस द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । यह फ़िल्म 15 अगस्त 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।