इलियाना डिक्रूज, जिसकी आगामी कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म पागलपंती का ट्रेलर आज लोगों को खूब हंसा रहा है, इन दिनों अपने एक बिकिनी फ़ोटो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है । हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक फ़ोटो पोस्ट किया है जिसे उनके फ़ैंस खूब पसंद कर रहे है ।

HOT! ब्लू बिकिनी में इलियाना डिक्रूज ने दिखाई अपनी हॉट एंड ग्लैमरस अदा

इलियाना डिक्रूज की हॉटनेस के साथ दिखाई दी फ़िटनेस

शेयर किए गए इस फ़ोटो में इलियाना ब्लू कलर की ट्यूब बिकिनी में बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही है । इस फोटो में इलियाना ग्लास विंडो के पास खड़ी हैं और बाहर का नजारा देख रही हैं । जहां एक तरफ़ फ़ैंस को उनका हॉट अंदाज खूब भा रहा है वहीं कुछ लोगों को उनकी फ़िटनेस भी आकर्षित कर रही है ।

यह भी पढ़ें : इलियाना डिक्रूज की 'लव लाइफ़' में आई दरार, बॉयफ़्रेंड एंड्रयू नीबोन से हुआ ब्रेकअप

इलियाना के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अनीस बज्मी की फ़िल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल में भी दिखाई देंगी ।