कोरोना संकटकाल में क्या आम लोग और क्या सेलिब्रिटी, हर कोई अपने घरों में कैद सा हो गया है । कोरोना वायरस को फ़ैलने से बचाने के लिए सबसे अच्छा उपाय अपने घर पर रहना है । और घर पर रहकर लोग अपना समय अलग-अलग तरह से पास कर रहे हैं । वहीं बॉलीवुड सितारें अपने पुराने वेकेशन के दिनों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें फ़िर से जी रहे हैं । बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने भी अपने सुपरहॉट फ़ोटोज के कलेक्शन में से अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में नजर आ रहा इलियाना डिक्रूज का सेक्सी फ़िगर इस तस्वीर को और आकर्षक बना रहा है ।

इलियाना डिक्रूज का सेक्सी फ़िगर
शेयर की गई तस्वीर में इलियाना प्रिंटेड ऑरेंज बिकिनी में पूल के पास लेटकर धूप सेकती हुई नजर आ रही हैं । अपने सेक्सी बिकिनी फ़िगर को फ़्लॉंट करती इलियाना का ये अंदाज इनके फ़ैंस को खूब भा रहा है । अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए इलियाना ने बताया कि वह पूल डेज को काफी याद कर रही हैं । अपनी इन फोटो को शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, “जब पूल में रहना और धूप में खुद को शानदार ढंग से टोस्ट करना कोई बड़ी बात नहीं होती थी ।”
यह भी पढ़ें : स्विमसूट में इलियाना डिक्रूज की हॉटनैस ने बढ़ाया तापमान, Throwback फ़ोटो शेयर कर किया वेकेशन के दिनों को याद
अभिषेक बच्चन के साथ बिग बुल में नजर आएंग़ी इलियाना
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार मल्टीस्टारर फ़िल्म पागलपंती में नजर आईं इलियाना जल्द ही अभिषेक बच्चन के साथ फ़िल्म द बिग बुल में अहम रोल निभाती हुई नजर आएंग़ी । इस फ़िल्म में निकिता दत्ता, लेखा प्रजापति और सोहम शाह जैसे कलाकार भी नजर आएंगे । अजय देवगन और आनंद पंडित के प्रोडक्शन में बन रही इस फ़िल्म को कुमार मंगत पाठक और विक्रांत शर्मा द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा । कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म इसी साल 2020 में रिलीज होने वाली है ।
















