ऋतिक रोशन ने अपने ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन के साथ वास्तविक जीवन में भी अपनी सकारात्मकता और विनम्रता के लिए दर्शकों के दिलों में अपना एक विशेष स्थान बनाया है । अपनी हिट फ़िल्म सुपर 30 में बिहारी किरदार निभाने वाले ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर भक्तों को हार्दिक बधाई दी । ऋतिक रोशन ने ट्वीट के माध्यम से सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी ।

ऋतिक रोशन ने दी शुभकामनाएं
चूँकि ऋतिक मुंबई में जुहू समुद्र तट के करीब रहते है, इसलिए वह अपनी इमारत से इस उत्सव के गवाह बनते है। पिछले साल और उससे पहले वर्ष, उन्होंने भी नीचे कदम रखा और भक्तों के साथ छोटीसी मुलाकात की।
Happy Chhath Puja to all the devotees across India. Here’s hoping that the positivity of this festival brings better days for us. Be safe, be well!
— Hrithik Roshan (@iHrithik) November 20, 2020
पिछले 20 वर्षों के करियर की अवधि में,ऋतिक ने कुछ शानदार और यादगार प्रदर्शन दिए हैं, और दर्शक यह जानने के लिये बेताब रहते है कि अभिनेता के पास उनके लिए अब नया क्या है ।
















