अपनी जिंदगी में काफ़ी कुछ झेलकर सबक ले चुके अभिनेता ह्रितिक रोशन ने हाल ही में अपनी फिटनेस कंपनी एचआरएक्स के प्रमोशन के लिए एक वीडियो शूट किया है जिसे उन्होंने 'कीप गोइंग' शीर्षक दिया है । ह्रितिक ने अपने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें वह 'अपनी बेहतरी के लिए लड़ाई' पर बात करते नजर आ रहे हैं । दरअसल ये वीडियो इंसान को हार मानकर नहीं बल्कि बाधाओं से लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है । ह्रितिक का ये वीडियो न सिर्फ फिटनेस उत्साही के बीच में बहुत प्रशंसा बटोर रहा है, बल्कि अन्य लोगों द्दारा भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है क्योंकि उनका ये संदेश सार्वभौमिक रूप से सभी के लिए लागू होता है। काबिल की सफलता के बाद से सुपरस्टार अपनी इस पहल में बहुत समय लगा रहा है क्योंकि हृतिक भावनात्मक रूप से अपनी फिटनेस कंपनी से काफी जुड़े हुए है। "कभी हार न मानो", हृतिक इस मंत्र को अपने जीवन मे सबसे ज़्यादा महत्व देते है । ह्रितिक का मानना है कि जिंदगी में आने वाली परेशानियों से खुद को कमजोर न समझें बल्कि उन परेशानियों का भी एक मकसद होता है और वे आपको कुछ न कुछ सिखाती हैं ।"