
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने एक साथ कई फ़िल्मों में काम किया है । लेकिन अमिताभ-रानी अभिनीत एक टीचर-स्टूडेंट की जोड़ी वाली फ़िल्म ब्लैक में उनकी यादगार परफ़ोरमेंस ने खूब तारीफ़ें बटोरी । बाबुल, कभी खुशी कभी गम इत्यादि कई फ़िल्मों में दोनों ने शानदार परफ़ोरमेंस दिया ।
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म हिचकी से मां बनने के बाद कमबैक कर रही हैं । उन्होंने इस फ़िल्म की शूटिंग पिछले हफ़्ते ही शुरू की । अमिताभ बच्चन भी उसी जगह एक विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रहे थे , जब वो अपना शूट खत्म करके लौट रहे थे तो वह रानी मुखर्जी से टकराए और यूं अचानक दोनों एक दूसरे को देखकर खुशी से फ़ूले नहीं समाए और दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया । दोनों एक दूसरे से मिलकर इतने ख़ुश हुए कि वो खुशी उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रही है ।
अमिताभ बच्चन ने इसा फ़ोटो को अपने ब्लॉग पर शेयर किया और लिखा कि, वो सालों बाद रानी से मिले । शादी और बेबी हो जाने के बाद, यशराज फिल्म की मालकिन रानी मुखर्जी । अमिताभ बच्चन से मिलकर रानी मुखर्जी भी काफी खुश नजर आ रही थीं ।
गौरतलब है कि, अमिताभ बच्चन अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म पैडमैन के कैमियो रोल की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं । इसके अलावा वह राम गोपाल वर्मा की आगामी फ़िल्म सरकार 3 में भी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
















