आपसी सहमती के बाद हुए तलाके के बाद ॠतिक रोशन और सुजैन खान अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं । जहां ॠतिक रोशन इन दिनों 32 वर्षीय सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में है वहीं सुजैन खान भी टीवी एक्टर अली गोनी के बड़े भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं । शुरूआत में अपनी रिलेशनशिप को छुपाकर रखने वाले ॠतिक रोशन हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी स्पेशल फ़्रेंड सबा आज़ाद का हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए । वहीं सुजैन खान भी अपने बॉयफ़्रेंड अर्सलान गोनी के साथ ठीक उसी अंदाज में हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं । चारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ । इसके बाद ऋतिक और सुजैन ने अपने-अपने नए पार्टनर के साथ गोवा में पार्टी में मिलकर एंजॉय किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।

रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी में ॠतिक रोशन की सबा आज़ाद के साथ और सुजैन खान की अर्सलान गोनी के साथ दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री, वायरल तस्वीर में एक फ़्रेम में नजर आए चारों

ॠतिक रोशन और सुजैन खान

दरअसल, ऋतिक की एक्स वाइफ सुज़ैन ख़ान ने हाल ही में गोवा में अपना रेस्टोरेंट लॉन्च किया है इसकी ओपनिंग के लिए पार्टी आयोजित की गई थी । जिसमें ॠतिक और सुजैन अपने-अपने नए पार्टनर के साथ पहुंचे । इसके अलावा दोनों के करीबी दोस्त भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे । सुज़ैन की रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी की फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं । वायरल तस्वीरों में ॠतिक, सबा, सुजैन और अर्सलान एक साथ एक फ़्रेम में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं ।

जहां ॠतिक ने सबा के साथ अपनी बॉन्डिंग पब्लिकली कर दी है वहीं सुजैन भी अर्सलान के प्रति अपना प्यार खुलकर लुटा रही है । सुजैन के रेस्टोरेंट लॉन्च पार्टी पर अर्सलान ने सुजैन को बधाई देते हुए लविंग नोट लिखा, “डार्लिंग आपके न्यू रेस्टोरेंट पर आपको बधाई” । दोनों की रोमांटिक रिलेशनशिप अब खुलकर जगजाहिर हो रही है ।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

वर्क फ़्रंट की बात करें तो ॠतिक इन दिनों अपनी आगामी गैंगस्टर ड्रामा विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक की शूटिंग में बिजी है । इस फ़िल्म में ॠतिक वेधा के लुक में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में ॠतिक के साथ सैफ़ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे । ॠतिक और सैफ़ की यह फ़िल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी । इसके बाद ॠतिक अपनी दूसरी फ़िल्म फ़ाइटर की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे ।