वाणी कपूर इन दिनों शूटिंग से ब्रेक लेकर अपनी गर्ल-गैंग के साथ अपने वेकेशन टाइम को भरपूर एंजॉय कर रही है । ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ अभिनीत यशराज की फ़िल्म और रनबीर कपूर अभिनीत फ़िल्म शमशेरा की शूटिंग से ब्रेक लेकर वाणी इन दिनों गोवा में अपनी सहेलियों के साथ अपनी एक दोस्त की बैचलरेट पार्टी एंजॉय कर रही है । हाल ही में वाणी की इस गर्ल-गैंग ट्रिप की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें वाणी का बिकिनी अवतार सोशल मीडिया पर छा गया था । और अब इसी ट्रिप से वाणी का एक और बिकिनी लुक सामने आया है जिसमें वह लाइम यैलो कलर की बिकिनी में नजर आ रही है ।

वाणी कपूर ने दिखाया बिकिनी लुक
अपनी इस फ़ोटो को खुद वाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है । इस तस्वीर में वाणी लाइम यैलो कलर की बिकिनी में सेक्सी पोज देते हुए नजर आ रही है । लेकिन वाणी का ये बिकिनी लुक हमें करीना कपूर खान के बिकिनी लुक की याद दिला रहा है । बता दें कि फ़िल्म टशन के "छलिया' गाने में करीना को इसी कलर की बिकिनी में स्पॉट किया गया । तो क्या हम ये समझे कि वाणी को करीना का ये लुक इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इसे कॉपी ही कर लिया ।
वाणी ने अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Tropical state of mind”. वैसे वाणी की इस हॉट सेक्सी और बोल्ड फोटो और वीडियो को देख उनके फ़ैंस खुशी से झूम गए है ।
यह भी पढ़ें : वाणी कपूर ने बैचलरेट ट्रिप में अपनी गर्ल-गैंग के साथ बिकिनी में दिखाया अपना हॉट अंदाज
वाणी के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म शमशेरा में और ॠतिक और टाइगर श्रॉफ़ की अनाम फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी । इससे पहले वाणी रणवीर सिंह के साथ यशराज फ़िल्म्स की बेफ़्रिके में नजर आईं थी । लेकिन यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी ।
















