Sizzling hot! Check out each and every picture of @deepikapadukone from our latest cover shoot.

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

दीपीका पादुकोण अपनी आगामी फ़िल्म पद्मावती पर मच रहे विवाद को लेकर भले ही सुर्खियों में है लेकिन इन दिनों वह इंटरनेट पर किसी और वजह से सनसनी मचा रही है । हाल ही में दीपिका ने फ़िल्मफ़ेयर मैगजीन के लिए श्रीलंका में स्विमसूट और स्टाइलिश ड्रेसेस में बोल्ड फ़ोटोशूट करवाया ।

फिल्मफेयर मैगजीन के नेक्स्ट कवर के कराए फ़ोटोशूट में दीपिका पादुकोण अपनी टॉन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करतीं दिखाई दे रही हैं । फ़िल्मफ़ेयर मैगजीन द्दारा शेयर किए गए इन फ़ोटो में दीपिका का लुक मदहोश कर देने वाला लग रहा है । पहली तस्वीर में दीपिका ब्लैक स्विमसूट और चमकदार जैकेट में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही है । स्मोकी आईज, समुद्र की लहरें और कुछ एक्सेससरीज दीपिका के इस फ़ोटोशूट को हद से ज्यादा हॉट बना रही है ।

जबकि अन्य शॉट में दीपिका हाई वेस्ट बिकिनी में मोनोक्रोम शिमरी जैकेट पहने हुए किसी सोच में बैठी हुई है ।

सबसे अच्छे शॉट्स में से एक है ये शॉट, जिसमें दीपिका पूल के बाजू में बैठे हुए चमकदार गोल्ड स्ट्रेपी ड्रेस पहने अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रही है ।

दूसरे शॉट में दीपिका वही आउटफ़िट पहले पूल के अंदर नजर आ रही है ।

कवर पर, दीपिका वलिनियन के वाइल्ड ऑर्किड झुमके के साथ पिंक पोर्कोफिन के पिंक पुलोवर में नजर आ रही है । गोल्ड आईशैडो की झलक और न्यूड लिप्स और मैक अप दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे है ।

इस क्लिक में दीपिका अपना प्रचंड साइड दिखला रही है और इसे दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र एरिकोसएंड्रयू ने अपने कैमरे मेंकैद किया । इस फ़ोटोशूट के लिए दीपिका के सभी स्टाइल उनकी पसंदीदा स्टालिस्ट शलीना नैथानी द्दारा तैयार किए गए है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण जल्द ही विवादित पीरियड ड्रामा फ़िल्म पद्मावती में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी ।