जैकलीन फर्नांडिस का नाम ही काफी है उनकी खूबसूरती दर्शाने के लिए और हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना है । जैकलीन फ़र्नांडीज को आज की तारीख़ में बॉलीवुड की सबसे सेक्सी अभिनेत्री माना जाता है ।

जैकलीन की तमाम फिल्मों में उनका एक सेक्सी डांस नंबर होता है जो उस फ़िल्म की जान होता है और हर आइटम नंबर में जैकलीन का मदहोश कर देने वाला डांस दर्शकों को बखूबी अपनी तरफ आकर्षित करने में कारगार साबित होता है ।

चाहे वो जैकलीन के फैशन की बात हो या फिर उनके स्टाइल की, जैकलीन ने फैशन के मामले में हर किसी को कड़ी टक्कर दी है जिस वजह से आज वो भारत की नई फैंटेसी बन गयी है ।

अभिनेत्री का डांस तो कमाल का है ही लेकिन हाल ही में जैकलीन के पोल डांस ने एक बार फिर सबके होश उड़ा दिए हैं । सिर्फ ये ही नही, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी जैकलीन ने अपना कमाल दिखाया और इसे भी एक सेक्सी अवतार में दर्शकों के सामने पेश किया है ।

जैकलीन की हर फिल्म में उनका बोल्ड अवतार नजर आता है जो दर्शकों को फ़िल्म की तरफ आकर्षित करने के लिए काफ़ी होता है । जैकलीन के इसी बोल्ड और सेक्सी अदाओं ने इस खूबसूरत बाला को आज भारत की नई फैंटेसी के रूप में देश के सामने पेश किया है ।