रूही सिंह ने भले ही ज्यादा बॉलीवुड फ़िल्में न की हो लेकिन, इंस्टाग्राम पर वह निश्चित रूप से एक स्टार बनकर उभर रही है । वह जब भी अपनी कोई हॉट तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपलोड करती है, यकीनन वह उनके चाहने वालों के लिए एक ट्रीट साबित होती है । अभी पिछले हफ़्ते ही इंस्टा्ग्राम पर रूही सिंह के 1.34 लाख फ़ोलोअर्स थे और अब यह बढ़कर 1.37 लाख हो गए है ।

हमने आपको पिछले हफ़्ते बताया था कि रूही सिंह इन दिनों अमेरिका में अपनी छुट्टियां मना रही है । ऐसा लगता कि रूही के ये लेटेस्ट पिक्चर इन्हीं छुट्टियों के दौरान ली गई है, और इसमें कोई शक नहीं कि ये तस्वीर रूही की अभी तक की सबसे हॉट तस्वीर है जिसमें रूही का अब तक का सबसे हॉट अवतार देखने को मिल रहा है । इस तस्वीर में रूही, नीली बिकिनी पहने हुए टैरेस पर किसी विशाल बाथ टब के पास बैठी हुई नजर आ रही है । यकीनन उनका इतना हॉट लुक इससे पहले कभी नजर नहीं आया । उम्मीद है कि अपनी इस शानदार ट्रिप के इससे भी कहीं ज्यादा हॉट तस्वीरों को रूही अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करेंगी ।

रूही सिंह ने साल 2015 में मधुर भंडारकर की फ़िल्म कैलेंडर गर्ल से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था । इसके बाद साल 2016 में वह जावेद जाफ़री-लिजा रे अभिनीत फ़िल्म इश्क फ़ोरेवर में भी नजर आईं थी । ये दोनों ही फ़िल्में फ़्लॉप साबित हुई थी । इस साल की शुरुआत में रूही ने तमिल फ़िल्म बोंगु में भी काम किया था । रूही की आगामी फ़िल्म कोबरा है जिसमें वह गौतम गुलाटी और नियारा बनर्जी के साथ नजर आएंगी ।