आहाना कुमरा साल 2009 से फ़िल्मों और टेलीविजन में काम कर रही है । लेकिन इस साल रिलीज हुई फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माय बुर्का के साथ उन्हें ज्यादा पहचान मिली । फ़िल्म मेम तो उनके अभिनय को काफ़ी लोगों ने सराहा लेकिन किसी ने भी उनके सेक्सी और ललचाने वाले साइड को नहीं देखा था । लेकिन उनका ये साइड दिखाया उनके इंस्टाग्राम ने, जिस पर आहाना लगातार अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों को पोस्ट करती है । अब इसमें कोई हैरानी नहीं है कि क्यों यकायक उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग इतनी ज्यादा बढ़ गई ।

आहाना कुमरा कुछ दिनों से गोवा में छुट्टियां मना रही थी और धीरे-धीरे वो अपनी गोवा की तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर रही है । आहाना की इन तस्वीरों को देखकर साफ़-साफ़ यह कहा जा सकता है कि इन तस्वीरों के साथ वह अपना सेक्सी साइड भी सभी को बतला रही है । क्योंकि इससे पहले वह हमेशा गंभीर किरदार में ही नजर आईं है । पूल में सेक्सी बिकिनी में बैठी आहाना का ये लुक वाकई बहुत ज्यादा हॉट है । कल आहाना ने अपनी तीन तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वह फ़्लोरल प्रिंट की बिकिनी में काफ़ी सेक्सी दिखाई दे रही थी । सेक्सी पोज देती आहाना के अंदाज वाकई किसी का भी दिल लूटने का दम रखता है ।

आहाना कुमरा को साल 2014 में अमिताभ बच्चन के फ़िक्शनल शो 'युद्ध' में पहला ब्रेक मिला था, इसमें आहाना अमिताभ की बेटी के रूप में नजर आईं थी । इसके बाद वह क्राइम थ्रिलर शो 'एजेंट राघव-क्राइम ब्रांच' में महिला लीड एजेंट त्रिशा दीवान के रूप में शरद केलकर के अपोजिट नजर आईं थी । इतना ही नहीं आहाना ने तुलु मूवी में भी साल 2015 में फ़िल्म कुडला कैफ़े से अपना डेब्यू किया था । इसके बाद साल 2016 में वह प्रो कबड्डी लीग को होस्टकरते हुए नजर आईं थी ।