बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोन अपने प्रशंसकों को अपनी खूबसूरती और सेक्सी अंदाज से लगातार अपडेट करती रहती हैं । सोशल मीडिया पर सनी लियोन की मौजूदगी काफ़ी मजबूत है और इस बात का अंदाजा उनकी आए दिन पोस्ट होती ग्लैमरस फ़ोटों से लगाया जा सकता है ।
बुधवार के दिन, सनी लियोन ने अपनी बलखाती कमर को फ़्लॉंट करते हुए अपना एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें वह बैकलैस गाउन में काफ़ी हॉट और सेक्सी नजर आ रही थी । ब्लैक रत्नजड़ित ईयररिंग्स में सनी लियोन की खूबसूरती कमाल की दिखाई दे रही थी । सनी लियोन ने अपने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए कुछ कैप्शन नहीं लिखा क्योंकि वह यह अच्छी तरह से जानती हैं कि उनकी ये तस्वीर ही सब कुछ बयां कर रही है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, सनी लियोन हाल ही में संजय दत्त की कमबैक फ़िल्म भूमि में आइटम नंबर 'ट्रिपी ट्रिपी' में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं थी । इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन अभिनीत बादशाहो में भी 'पिया मोरे' गाने पर आइटम नंबर का तड़का लगाया था ।
















