एमी जैक्सन, जो पिछले दिनों लॉस एंजलिस में अपनी छुट्टियां मना रही थी, बखूबी जानती हैं कि अपने प्रशंसकों को खुश कैसे रखा जाता है इसलिए वह अपनी हॉट और ग्लैमरस फ़ोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है । शूटिंग के सिलसिले से शहर दर शहर घूमने वाली एमी अपनी खूबसूरत तस्वीरों से अपने चाहने वालों को लगातार अपडेट करती रहती हैं ।

इस हफ़्ते की शुरूआत में एमी जैक्सन रजनीकांत की आगामी फ़िल्म 2.0 के गाने के शूट लिए चेन्नई पहुंची । वहां पहुंचकर एमी ने खुद का एक प्यारा और सेक्सी फ़ोटो शेयर किया । इस फ़ोटो में वह सर पर तौलिया बांधे हुए खिड़की पर किसी सोच में डूबी हुई सी लग रही हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए एमी ने लिखा, “I romance with the cities I wander,” एमी के इस गॉरजियस फ़ोटो को लंदन बेस्ड फ़ोटोग्राफ़र मार्क बार्नफील्ड ने क्लिक किया है ।

2.0 एमी जैक्सन की अक्षय कुमार के साथ दूसरी फ़िल्म साबित होगी । इससे पहले एमी सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं थी । शंकर द्दाता निर्देशित फ़िल्म 2.0 में मेगास्टार रजनीकांत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अगले साल रिपब्लिक डे के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है । इसके अलावा, एमी जल्द ही एक अमेरिकी टीवी सीरिज सुपरगर्ल में सेटर्न गर्ल की भूमिका निभाने वाली है । इस शो के तीसरे सीजन का प्रीमियर 9 अक्टूबर से होगा ।