भले ही सैयामि खेर ने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म मिर्जिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी, लेकिन सैयामी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींचा । मॉडल से अभिनेत्री बनी सैयामी ने भले ही उसके बाद अब तक कोई बॉलीवुड फ़िल्म साइन न की हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर खुद को कैसे लगातार लाइमलाइट में लाना है, ये बखूबी जानती हैं ।

यहां हम सैयामी की अगली बॉलीवुड फ़िल्म के बारें में बात नहीं कर रहे हैं । असल में जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वो था सैयामी का गर्मी को मात देने का मूल मंत्र । हाल ही में सैयामी ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी कुछ मोनोक्रोमोटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह काफ़ी सेक्सी दिखाई दे रही हैं । सैयामी इन तस्वीरों के माध्यम से गर्मी को मात देने की कोशिश कर रही हैं । फ़ोटो पोस्ट करते हुए सैयामी ने लिखा, “Another summer day. Beating the Monday blues and the Monday heat!” अभय सिंह द्दारा क्लिक की गई इस तस्वीर में सैयामी को पूजा रोहिरा फर्नांडीस द्वारा स्टाइल किया गया, मोहित राय द्वारा हेयर स्टाइल और मेक अप किया गया है ।

इतना ही नहीं, मॉडल से अभिनेत्री बनी सैयामी खेर ने इस तस्वीर को सोमवार के मोटिवेशन के तहत टैग किया । निश्चित रूप से वह इस चिलचिलाती गर्मी में तापमान को और बढ़ा रही हैं लेकिन पूल में बिकिन पहन गर्मी को मात देने का उनका मूल मंत्र निश्चित ही आंखों को सुकुन देगा ।