सैफ़ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान ने भले ही बॉलीवुड में अभी तक अपना डेब्यू नहीं किया हो लेकिन वो फ़िर भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं । सारा खान के बॉलीवुडा डेब्यू पर कई अटकलें लगाई जा रही हैं ऐसे में सारा अली खान अपने खाली समय को पूरे आनंद के साथ जी रही हैं । फ़िल्मों में बिजी होने से पहले सारा इन दिनों इस चिलचिलाती गर्मी को मात देती हुई नजर आईं ।

सारा अली खान की हाल ही में एक मोनोक्रोम बिकिनी में सुंदर छवि की एक झलक देखने को मिली जिसमें सारा काफी हॉट लग रही हैं । इस तस्वीर में उनके साथ टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता है । ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई । गर्मी को मात देने में जुटी सारा अली खान को देखकर लगता है कि मानो वह अपने इस समय का भरपूर मजा ले रही हैं ।

सारा अली खान काफ़ी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं । करीब एक साल पहले सारा को शाही राजपुत्री के रूप में परिवर्तित अवतार में देखा गया । इवेंट्स और पार्टी में अपनी ग्लैमरस मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब सारा का बिकिनी अवतार निश्चितरूप से जल्द ही उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खोलेगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू पर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । हालांकि कुछ मीडिया खबरों के मुताबिक बॉलीवुड में उनकी शुरूआत करण जौहर की फ़िल्म से होगी, वहीं खबरें तो ये भी है कि सारा स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 या सैराट के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी । हालांकि इस बारें में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है ।