
70वें कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा सुर्खियों में रहा । यहां ऐश्वर्या की बेहद खूबसूरत और आकर्षक ड्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया और सभी की नजरें ऐश पर आकर टिक गई । फ़्लोरल रफ़्ल्ड मेक्सी ड्रेस से लकर पाउडर ब्लू बॉल गाउन और फ़िर सुर्ख लाल रंग के काउचर गाउन तक के सभी ड्रेस में ऐश्वर्या की खूबसूरती देखने लायक थी ।

इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन का 'डिज्नी प्रिंसेस लुक' 70वें कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में पूरी लाइमलाइट चुरा ले गया । कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या पाउडर ब्लू रंग के ब्रॉकेड बॉल गाउन में नजर आईं जिसे माइकल सिन्को ने डिजाइन किया, और इस लुक में ऐश्वर्या डिज्नी की प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी । सिंपल स्लिक बाल, डार्क ब्राउन लिप्स और कम से कम गहनों में ऐश्वर्या राय राजकुमारी जैसी दिख रही थी । 16वीं बार कांस में पहुंची ऐश पर हर किसी की नजर ठहर रही थी ।

लेकिन, क्या आप जानना नहीं चाहते कि ऐश्वर्या आखिर इतनी बड़ी ड्रेस को पहनकर कार्यक्रम स्थल तक कैसे पहुंची ? तो हम आपको बताते हैं कि ये कैसे संभव हो पाया । ऐश्वर्या को स्थल पर लाने के लिए विशेषरूप से एक दल लगाया गया । वह यहां एक बड़ी सी कार में पहुंची और कुछ लोगों की मदद से कार से बाहर आईं । यहां कुछ लोग थे जिन्होंने रेड कार्पेट तक जाने के लिए उनकी गाउन उठाने में मदद की और सीढ़ियां चढ़ने के दौरान भी ।
ऐश्वर्या राय बच्चन 70वें कांस में 4 दिन रहीं । इस दौरान उन्होंने मीडिया इंट्रेक्शन किया, दो हॉलीवुड प्रीमियर जिसमें शामिल है ओकजा और 120 बीट्स पर मिनट, और लॉरियल पेरिस ब्रांड का प्रतिनिधित्व किया । ऐश ने साल 2002 में रिलीज हुई अपनी फ़िल्म देवदास को भी प्रस्तुत किया । अब ऐश अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भारत वापस आ गई हैं ।
A post shared by Bollywood ???????????????????? (@aishwarya_rai_bachchan__) on
















