
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए आज जश्न का माहौल है क्योंकी आज शाहरुख की लाडली सुहाना खान अपना 17वां जन्मदिन मना रही हैं । सुहाना का जन्म 22 मई, 2000 को मुंबई में हुआ था । सुहाना खान अपने पापा की तरह अभिनय की दुनिया में नाम कमाएंगी या नहीं, यह अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन सुहाना को एक्टिंग में बेहद दिलचस्पी है ।
सुहाना खान के जन्मदिन पर उनकी मां गौरी खान ने अपनी बेटी की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । गौरी खान ने लिखा,"Celebrations for tomorrow #happy birthday.." आंखों में गहराई और सिल्की बाल सुहाना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं । वैसे सुहाना भी इंस्टाग्राम पर काफ़ी सक्रिय हैं । उन्होंने फ्रेंड्स के साथ पार्टी एन्जॉय करते कई फोटोज शेयर की है ।
आपको बता दें कि इन दिनों सुहाना लंदन में हैं और आज इस खास मौके पर सुहाना के माता-पिता शाहरुख और गौरी खान लंदन में ही मौजूद हैं और इस दिन को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं ।
















