
सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के प्रमुख के रूप में अपना पद छोड़ने के बाद पहलाज निहलानी अपनी 'एडल्ट परिवार एंटरटेनर' फ़िल्म जूली 2 को पेश करने के लिए तैयार है । सीबीएफ़सी में अपने कार्यकाल के दौरान फ़िल्म सेंसरशिप को लेकर अपनी 'संस्कारी' इमेज के लिए जाने जाने वाले पहलाज निहलानी अपनी फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनके अनुसार उनकी ये फ़िल्म एक उत्तेजल थ्रिलर फ़िल्म है ।
हालांकि, गाली-गलौच और बदनामी को परे रखते हुए हम बॉलीवुड हंगामा हिंदी के हाथ इस फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री राय लक्ष्मी की ऐसी बेहद हॉट तस्वीर सामने आई, जिसे हमें आपसे शेयर करना पड़ा और इस तस्वीर को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे । इस तस्वीर में राय लक्ष्मी काफ़ी हॉट तस्वीर में नजर आ रही है । इस तस्वीर में राय लक्ष्मी चमकदार शॉर्ट स्कर्ट में टॉपलैस होकर समंदर किनारे खड़ी हैं । समंदर के पानी में पड़ती सूरज की रोशनी राय लक्ष्मी की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा रही है । राय लक्ष्मी के इस हॉट अवतार को देखकर हम कल्पना कर सकते हैं कि फ़िल्म में उनका और कितना बोल्ड अवतार देखने को मिलेगा ।
फ़िल्म के बारें में एक बार राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फ़िल्म में कुल 96 आउटफ़िट्स में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में राय लक्ष्मी के अलावा रवि किशन और युरी सूरी अहम भूमिका में नजर आएंगे ।
















