
कल ही, हमने आपको कुंग फ़ू योगा और एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी की अभिनेत्री दिशा पटानी का लेटेस्ट हॉट बिकनी फ़ोटो, जो उन्होंने एक मैगजीन के लिए करवाया था, से रु-ब-रु कराया था । आज हम आपके लिए लेकर आए हैं उसी फ़ोटोशूट के पर्दे के पीछे के कुछ वीडियो शूट्स जिसे देखकर पता चलेगा दिशा पटानी के हॉट फ़ोटोशूट की दिलचस्प तैयारी ।
इस वीडियो में सब कुछ कवर किया गया है, उनके बालों और मेक-अप से लेकर फ़ैशन एक्सेसरीज तक जिन्हें इस्तेमाल कर दिशा अपनी सेक्सी अदाओं के जलवे बिखेरती हैं । लेकिन इतना ही नहीं है, इस वीडियो में दिशा अपनी जरूरी मेक अप के सामानों को भी खुलकर बता रही हैं जिन्हें वह अपने पास रखना कभी नहीं भूलती और यही उनका ब्यूटी सीक्रेट है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, दिशा पटानी सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ़िल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आई थी और अब बहुत जल्द एक बार फ़िर सुशांत के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर फ़िल्म में नजर आएंगी ।
















