
टीवी की 'नागिन' यानी मौनी रॉय छोटे पर्दे की लोकप्रिय और सबसे हॉट अभिनेत्री में शुमार है । जब से उन्होंने बड़े पर्दे पर आने का ऐलान किया है तब से वह और भी ज्यादा लोकप्रिय हो गई है । मौनी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हॉट और ग्लैमरस फ़ोटो से अपने प्रशंसकों की संख्या में दिन-पर-दिन इजाफ़ा कर रही है । आपको बता दें कि उनकी हॉट अदाओं के करीब 3.2 मिलियन फ़ोलोअर्स हैं ।

मौनी ने हाल ही में अपनी बेहद हॉट दो तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसी के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि क्यों वह इतनी लोकप्रिय अभिनेत्री है । पहली तस्वीर में मौनी ने सिल्क टाई-अप स्कर्ट के साथ जालिदार ब्लैक कलर का टॉप पहना हुआ है । स्मोकी आंखों के साथ मौनी कैमरे के सामने अपना किलर लुक दे रही है । इस फ़ो्टो को पोस्ट करते हुए मौनी ने लिखा, ‘Boom-boxing careless whispers through the windows’ ।
दूसरी तस्वीर में, मौनी रॉय ने डीप नेकलाइन वाली ब्लैक एंड व्हाइट धारियों की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें उनकी हॉटनैस और भी ज्यादा आकर्षक लग रही है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, ‘The sorceress straggler in the yar’ ।
मौनी रॉय टीवी के लोकप्रिय शो 'नागिन' के दोनों सीजन में नागिन के किरदार में नजर आईं थी, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था । मौनी रॉय अब बड़े पर्दे पर भी अपनी शुरूआत करने जा रही है वो भी सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उनकी आगामी बायोपिक फ़िल्म गोल्ड में । यह फ़िल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान रिलीज होगी ।
















