मॉडल और एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही है । 5 महीने पहले ब्रूना अब्दुल्ला में प्यारी सी बेटी, इसाबेल को जन्म दिया । जिसकी तस्वीरें ब्रूना अब्दुल्लाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट की । और अब ब्रूना अब्दुल्ला ने कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है ।

ब्रूना अब्दुल्ला की परफ़ेक्ट फ़ैमिली पिक्चर
शादी से पहले मां बनी ब्रूना अपने बॉयफ़्रेंड और बेटी के साथ समंदर किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है । ब्रूना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''इसाबेल का बीच पर पहला दिन, ये सिर्फ पांच महीने की है और फिर भी ये बहुत इंजॉय कर रही है । तुम मेरे लिए दुनिया का सबसे बेहतरीन गिफ्ट हो ।'
ब्रूना की इन तस्वीरों में खास बात ये है कि ब्रूना ने डिलिवरी के सिर्फ 5 महीनों में ही एक बार फिर बिकिनी फ़िगर पा लिया । और अपने पर्फ़ेक्ट बिकिनी फ़िगर को फ़्लॉंट करते हुए अभिनेत्री ने इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है ।
गौरतलब है कि, ब्रूना शादी से पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं । ब्रूना ने पिछले साल 25 जुलाई को अपने स्कॉटिश बॉयफ्रेंड एलान फ्रेशर से सगाई की थी । ब्रूना ने सगाई के बाद और शादी से पहले अपने बच्चे को जन्म देने का फ़ैसला कर लिया है ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, भले ही ब्रूना बॉलीवुड अभिनेत्रियों की 'ए' सूची में शुमार न हों, लेकिन फ़िल्म देशी ब्यॉज़ से उनका आइटम नंबर 'तू मेरा हीरो' और ग्रांड मस्ती, आई हेट लव स्टोरी जैसी हॉट-सेक्सी फ़िल्मों में उनके हॉट और सेक्सी अंदाज ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है । गौरतलब है कि ब्रूना अब्दुल्ला सलमान खान की फ़िल्म जय हो में भी नजर आईं थी ।
View this post on InstagramAll of my ? . . Thank you uncle Tosh!!!
A post shared by Bruna Abdullah (@brunaabdullah) on
















