इंडियन टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन अब फिनाले के करीब आ पहुंचा है । 15 फ़रवरी को आखिर ये पता चल जाएगा कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा और वो कौन खुशनसीब होगा जो बिग बॉस 13 की ट्रॉफ़ी अपने घर लेकर जाएगा । जैसे-जैसे बिग बॉस 13 अपने फ़िनाले के करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे ये शो और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है । और अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 की विनर ट्रॉफ़ी की पहली झलक वायरल हो रही है ।

Bigg Boss 13: ये है बिग बॉस 13 की जगमगाती विनर ट्रॉफ़ी, 15 फ़रवरी को होगा ग्रैंड फ़िनाले

बिग बॉस 13 की विनर ट्रॉफ़ी

बिग बॉस के फैन क्लब के के सोशल मीडिया अकाउंट पर बिग बॉस 13 की विनर ट्रॉफ़ी की पहली झलक देखने को मिल रही है । बिग बॉस 13 की ट्रॉफी बेहद खूबसूरत लग रही है जिसमें BB का साइन बना हुआ है । BB के चारों तरफ व्हाइट डायमंड जड़े हुए हैं । जगमगाती ट्रॉफी का बैकग्राउंड ब्लू रखा गया है । पिछले सीजन की ट्रॉफी से BB13 की ट्रॉफी एकमद अलग है । आखिरकार 15 फ़रवरी को ये सामने आ जाएगा कि आखिर ये जगमगाती ट्रॉफ़ी कौन अपने साथ लेकर जाएगा ।

Bigg Boss 13: ये है बिग बॉस 13 की जगमगाती विनर ट्रॉफ़ी, 15 फ़रवरी को होगा ग्रैंड फ़िनाले

टॉप 4 में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है । शहनाज गिल, आरती सिंह और माहिरा शर्मा में से कोई एक कंटेस्टेंट टॉप-5 में एंट्री मार सकता है । इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन होगा ।