
अभी हाल ही में अभिनेत्री ईशा गुप्ता सोशल मीडिया पर अपने सिजलिंग फ़ोटोशूट की वजह से चर्चा में आ गई थी । सेमी न्यूड फ़ोटो से लेकर बिकिनी फ़ोटो, सभी में ईशा गुप्ता ने तापमान को बढ़ाने का काम किया । हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपनी छुट्टियों के कुछ हॉट फ़ोटो को शेयर किया ।
अनंत पूल के करीब सफ़ेद बिकिनी में ईशा गुप्ता काफ़ी हॉट दिखाई दे रही है । अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की कई तस्वीरों में से एक में वह सफ़ेद हॉट बिकिनी के ऊपर व्हाइट केप पहने हुए नजर आ रही है । ईशा अपने इस हॉट फ़ोटो का क्रेडिट अपने हेयर स्टाइलिस्ट और मेक अप आर्टिस्ट महक ओबेरॉय को देती हैं जिसने उनकी ये खूबसूरत तस्वीर को खींचा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, ईशा गुप्ता हालिया रिलीज फ़िल्म बादशाहो में अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल के साथ नजर आईं थी । मिलन लुथरिया द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म अच्छा प्रदशर्न कर रही है ।
















