
यह सभी को पता है कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर और अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब है । बड़े दुख की बात है कि अर्जुन कपूर की पहली फ़िल्म इश्कजादे की रिलीज से पहले ही उनकी मां की मृत्यु हो गई थी । लेकिन हाल ही में अर्जुन ने अपने बचपन की यादों को सब के साथ शेयर किया ।
मंगलवार के दिन, अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशुला कपूर द्दारा पोस्ट की गई एक पुरानी फ़ोटो को फ़िर से पोस्ट किया । ये फ़ैमिली फ़ोटो इसलिए खास है क्योंकि इसमें अर्जुन कपूर अपनी परिवार के साथ काफ़ी खुश नजर आ रहे है । फ़ोटो में आप अर्जुन कपूर को, उनके पापा बोनी कपूर, मां मोना शॉरी कपूर और छोटी बहन अंशुला कपूर के साथ देख सकते है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा, “#MiFamilia #JuniorKapoors #WhereThemEyesAt?”
फ़िल्मों की बात करें तो, अर्जुन कपूर हाल ही में अनीस बज्मी की फ़िल्म मुबारकां में नजर आए थे । इन दिनों अर्जुन अपनी आगामी फ़िल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं जिसमें वह परिणिती चोपड़ा के साथ नजर आएंगे । इस फ़िल्म को दिबाकर बनर्जी द्दारा बनाया जाएगा ।
















