अभी तक हमने सिर्फ़ इस बात को सुना था कि 'जैसा पिता-वैसा बेटा' लेकिन अब लगता है ये बात सच होती सी दिख रही है । और इसका सशक्त उदाहरण हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनके प्यारे से बेटे अबराम खान । शाहरुख अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने आनंद से भरे पलों को शेयर करते हैं ।

इस बार, शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ एक बहुत ही प्यारा सा फ़ोटो शेयर किया है जिसमें वह अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ नजर आ रहे हैं । इस फ़ोटो को आप देखें तो आपको इसमें अबराम बिल्कुल अपने सुपरस्टार पापा की तरह नजर आएंगे । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'क्या आपने सच में कभी जींस को इतना परफेक्ट होते देखा है ।' “As overplayed as the pun is, I still can’t resist writing…“Hav u ever seen a better pair of perfect fitting genes?” बता दें कि 27 मई को शाहरुख खान के बेटे अबराम खान चार साल के हो गए ।

फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान जल्द ही फ़िल्ममेकर आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में एक बौने के किरदार में नजर आएंगे । इसके अलावा वह इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे ।